Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सेवाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं स्वास्थ्य संबंधित अधिकारी – अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने जिला महिला चिकित्सालय की सुविधाओं का निरीक्षण किया

Advertisement Box

अध्यक्ष द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई और जिला कारागार में वृक्षारोपण व 2 पावरलूम का किया उद्घाटन

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 24 जुलाई, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ० बबिता सिंह चौहान ने आज जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा दवा काउंटर, पर्चा काउंटर , वजन जांच मशीन, लिफ्ट, रैम्प, प्रसूति वार्ड और आपातकालीन कक्ष व संबंधित रजिस्टर का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट बंद पाई गई सीएमओ ने बताया कि लिफ्ट संचालक तैनात न होने के कारण लिफ्ट सेवा बाधित है। अध्यक्ष ने सीएमओ को लिफ्ट संचालक के संबंध में तत्काल कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने इस दौरान अस्पताल में मौजूद जीवन रक्षक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद कर अस्पताल में मिल रहे भोजन, दवाइयों और डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा जिला चिकित्सालय जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान तीमारदारों व मरीज़ों को फल वितरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आयोजित कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम में भाग लिया गया, जिसके अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में जन्मी बालिकाओं एवं उनके माता पिता को सम्मानित करते हुये फल एवं बेबी किट का वितरण किया गया। मा. अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है, लेकिन कुछ कतिपय कर्मचारियों की वजह से मरीजों और तीमारदारो को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है, प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर सुविधाएं मौजूद हैं।

इसके उपरान्त वन स्टॉप सेन्टर अम्बेडकरनगर एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार के निरीक्षण के समय अध्यक्ष महोदया द्वारा वृक्षारोपण भी कराया गया और साथ ही जिला कारागर में 02 पावरलूम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए समर्पित किया गया।

इसके उपरान्त अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । जनसुनवाई के माध्यम से 18 महिलाओं की समस्यायें सुनी गयी। मा. अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त उoप्रo बाल सेवा योजना कोविड के लाभार्थियों को लेपटॉप, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp