
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिहं के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर के मार्गदर्शन मे साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरुकता अभियान व साइबर अपराधों में की जा रही त्वरित कार्यवाही के क्रम में शिकायतकर्ता आशीष कुमार सिहं पुत्र सत्यनारायण सिहं निवासी शहजादपुर थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा शिकायत संख्या 33112250191106 थाना साइबर क्राइम पर दर्ज कराई गई, जिसमे वादी द्वारा एक्सिस बैंक के ऐप से गलत खाते मे 2,54,000/- रुपये ट्रांसफर कर दिये जाने के बारे मे अवगत कराया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धनराशि को होल्ड कराते हुए मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में ₹ 2,54,000 /- रुपये की धनराशि वापस कराई गयी । इस सफलता के लिए शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों ने साइबर क्राइम थाना अंबेडकर नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया, प्रसन्नता जाहिर की l किसी अनजान व्यक्ति से खाते की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर कॉल करें व cybercrime.gov.in शिकायत पंजीकृत करते हुए शिकायत संख्या के साथ अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें।












