Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 23 जुलाई,2026।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ज्योत्सना बंधु ने बताया कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए “गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” हेतु पुरस्कार के मापदंडों को पूरा करने वाले महानुभावों के प्रस्ताव उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्य के साथ निर्धारित प्रारूप पर स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद से “गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” हेतु प्रस्ताव आगामी 30 सितम्बर तक चार प्रतियों में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। अपर जिलाधिकारी वि./रा. ने उक्त योजना से संबंधित सूचना न्याय सहायक कलेक्ट्रेट अम्बेडकरनगर को प्राप्त कर आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।













