Written by
Asha Bharti News

दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 4 दम्पत्तियों को मिलेगी ₹35 हजार तक की प्रोत्साहन राशि
अंबेडकर नगर 29 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी महोदया द्वारा 04 दिव्यांगजन दम्पत्तियों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार की संस्तुति की गयी, जिसके अन्तर्गत उक्त 04 लाभार्थियों को रू0 35000.00 तक की प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद वासियों से विशेष अपील की गई यदि कोई दम्पत्ति शादी-विवाह करता है तथा उनमें से पति या पत्नी अथवा दोनो दिव्यांग है तो उक्त योजना में स्वंय अथवा किसी जनसुविधा केन्द्र से विभागीय वेबसाइट https://divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है। शादी वर्तमान अथवा गत वित्तीय वर्ष में संम्पन्न होनी चाहिये।














