Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम युवा योजना में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें:- जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

क्षमता निर्माण कार्यशाला में बैंकर्स एवं कार्यान्वयन विभागों को किया गया प्रेरित

Advertisement Box

 

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ}
अंबेडकर नगर 03 अगस्त 2026। (आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के अंतर्गत हितधारकों एवं कार्यान्वयन विभागों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों की शाखाओं में लंबित सीएम युवा योजना के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित परीक्षण, स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैंक शाखाओं द्वारा अब तक योजना के अंतर्गत कोई भी आवेदन स्वीकृत अथवा वितरित नहीं किया गया है, वे स्वयं आवेदन कराकर पात्र युवाओं के आवेदन स्वयं भरवाने तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को समयबद्ध रूप से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बैंकर्स एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों में मुख्यमंत्री युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण अम्बेडकरनगर प्रदेश के शीर्ष चार जनपदों में शामिल रहा है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन को माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभाग पूर्व की भांति बेहतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष भी जनपद को प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यशाला में सहायक उपायुक्त उद्योग एचपी मौर्य ने मुख्यमंत्री युवा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण पात्र नागरिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता (05 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर) प्राप्त कर सकता है।
कार्यशाला में डीसी मनरेगा, परियोजना अधिकारी डूडा, उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त उद्योग, उद्यमी मित्र, इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर एवं विभिन्न आईटीआई के छात्र-छात्राएं, बैंकर्स तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp