Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रभावी रूप से जारी है HPV टीकाकरण अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

HPV टीकाकरण में अम्बेडकरनगर, मंडल में प्रथम और प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 08 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान 01 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद में निर्धारित 28,836 किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 22,158 किशोरियों का HPV टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को विशेष प्रयासों के तहत 800 से अधिक किशोरियों को HPV का टीका लगाया गया। HPV टीकाकरण में जनपद अम्बेडकरनगर मंडल में प्रथम स्थान पर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि HPV टीकाकरण का प्रमुख उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। विशेषज्ञों के अनुसार किशोरावस्था में निर्धारित आयु पर HPV का टीका लगवाना इसके संक्रमण से बचाव के लिए प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विकासखंड अकबरपुर के विभिन्न सत्र स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को व्यापक रूप से प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्तरों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पात्र किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को HPV टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियां इस सुरक्षा कवच का लाभ उठा सकें।
जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र किशोरियों का समय से HPV टीकाकरण अवश्य कराएं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 09 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp