Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छप्पर में लगी भीषण आग,भैंस और पड़िया झुलसीं, गृहस्थी का सामान राख

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
कटेहरी,अंबेडकर नगर। विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत भिउरा में शनिवार की देर रात करीब दो बजे खुशीराम राजभर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय छप्पर में एक भैंस और दो पड़िया बंधी हुई थीं। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से भैंस और दोनों पड़िया झुलस गईं।

Advertisement Box

आग ने देखते ही देखते बगल के दूसरे छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। आग से सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार छप्पर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि खुशीराम के पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं है। आवास के लिए सर्वे भी हुआ था और सूची में उनका नाम दर्ज है, लेकिन अभी तक आवास उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके चलते परिवार छप्पर में रहने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp