Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा से ही तय होगी बेटियों की नई उड़ान -ओम प्रकाश राजभर

Author Image
Written by
Prince Sharma

अंबेडकरनगर में चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर में रविवार को स्वागत समारोह और शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने छात्राओं की शिक्षा और विद्यालय के शैक्षिक माहौल पर शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लगन, परिश्रम और निरंतर मेहनत जरूरी है। शिक्षा के बिना आगे बढ़ने की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। शिक्षा से ही बेटियों की नई उड़ान तय होगी। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। मंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने रोजगार के अवसर और गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय की छात्राओं ने जिले और प्रदेश स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने विद्यालय की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक मेहनत से छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने में जुटे हैं। प्रभारी मंत्री ने जरूरत पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन को सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विजय प्रताप सिंह, अर्चना त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, रितु सिंह, कंचन यादव, कामना राय, राहुल सिंह, प्रिया पांडेय, माया द्विवेदी, दिलीप यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, बब्लू सिंह, कंचन मिश्रा, तरुण पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement Box

संवाददाता – प्रिन्स शर्मा आलापुर 

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp