Written by
Asha Bharti News


(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तेन्दुआ दियरा में अर्धनिर्मित मकान में एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई । मृतक की बहन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मालीपुर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा गया है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।








