Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 19 अगस्त 2026। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण तथा बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गतिविधियों, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कार्मिकों को विद्यालय परिसर एवं छात्रावासों में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्राओं की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp