Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शीतला धाम पर सावन संध्या का भव्य आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

जलालपुर,अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)  सावन माह की पावन संध्या पर शीतला धाम (श्री शीतला माता मठिया मंदिर) श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से पूर्णत: आप्लावित रहा। समग्र परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजित हो उठा। भक्तों की अलौकिक आस्था ने मंदिर प्रांगण को स्वर्गीय अनुभूति से भर दिया।

नीरज जलालपुरी एवं उनकी भक्तमंडली ने संध्या आरती का भव्य आयोजन किया ।
मंदिर में राधा-कृष्ण का अलौकिक शृंगार किया गया, जिसके दिव्य दर्शन ने हर श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आशीष जैन, दिशांत गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी, ऋतिक अग्रवाल, राज विश्वकर्मा, सोनू सोनकर, गोविंद निषाद एवं विकाश निषाद ने अपनी मधुर वाणी से मंत्रोच्चार एवं भजनों का सुमधुर गुंजन किया। उनके सुरों में ऐसी जादुई ताकत थी कि सैकड़ों उपासक झूमने लगे। ‘राधे-राधे’ के नारे से पूरा मंदिर गूँज उठा।

भजन-संध्या के पश्चात् राधा-कृष्ण को फूलों की होली खेलाई गई। गुलाब, गेंदा, चमेली एवं अबीर-गुलाल की वर्षा हुई। भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प बरसाकर उल्लास व्यक्त किया। बच्चों ने कृष्ण-राधा का वेश धारण कर विशेष आकर्षण बढ़ा दिया।

डमरू की थाप, मृदंग की ताल, करताल की झनकार एवं भक्ति-संगीत की मधुर लहरों ने पूरे मंदिर परिसर में उल्लास का संचार कर दिया। महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन में भाग लिया एवं भाव-विभोर होकर नृत्य किया। भक्ति गीतों की गूँज दूर-दूर तक सुनाई दी।

अंत में सभी भक्तों ने भोलेनाथ से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। माँ शीतला का चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती की ज्वालाएँ, डमरू की थाप, भजनों का अलाप और छप्पन भोग की महिमा सबको अविस्मरणीय अनुभव प्रदान कर गई। भक्त मन में अपार शांति लिए अपने-अपने निवास को प्रस्थान किए।

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात
आज फोकस में

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp