Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश की हर ग्राम पंचायत को योगी सरकार का तोहफा, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी..

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

लखनऊ। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों और आम लोगों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में जन सेवा केंद्र (CSC) 4.0 परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। नई व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक ही सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध डिजिटल सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Advertisement Box

हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे कम से कम 2 केंद्र

नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण इलाकों में हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो जन सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक 10 हजार की आबादी पर एक केंद्र की व्यवस्था होगी। इन केंद्रों के जरिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। फिलहाल जन सेवा केंद्रों के माध्यम से 54 विभागों की 359 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

परियोजना के तहत प्रत्येक जिले में दो जिला सेवा प्रदाताओं का चयन प्रतिस्पर्धात्मक ई-निविदा के जरिए किया जाएगा। ये एजेंसियां जिले में डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने और केंद्रों के संचालन की व्यवस्था संभालेंगी। हर ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक के माध्यम से जन सेवा केंद्र संचालित किया जाएगा। साथ ही लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल और जिला स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी होगी।

तीन साल की होगी परियोजना

सीएससी-4.0 परियोजना को पीपीपी मॉडल पर लागू किया जाएगा और इसकी शुरुआती अवधि तीन वर्ष रखी गई है। जरूरत पड़ने पर इसे अधिकतम दो साल तक आगे बढ़ाया जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp