Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोटर चोरी से किसान परेशान, पुलिस से एफ आई आर दर्ज करने की मांग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

(गिरजा शंकर गुप्ता)
अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत पिन्डोरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगी सिंचाई मोटर पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत पिन्डोरिया निवासी सतेन्द्र पुत्र बलराम ने अपने खेत की सिंचाई के लिए लूबी कंपनी का डेढ़ हार्स पावर का मोटर सौर पैनल से जोड़कर स्थापित किया था। पीड़ित किसान का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 की रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर खेत में घुस गए और सिंचाई मोटर चोरी कर ले गए। सुबह जब वह अपने मुर्गी फार्म और खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला।पीड़ित किसान ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन चोरी गई मोटर का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को भी दी गई, किंतु समाचार लिखे जाने तक चोरी गई मोटर बरामद नहीं हो सकी थी। पीड़ित किसान सतेन्द्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। मेहनत मजदूरी और खेती-किसानी से जीवन यापन करने वाले किसानों के साधनों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017826035546 दर्ज कराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जब इस मामले के संबंध में थाना अध्यक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp