Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम युवा योजना की अद्यतन प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 02 सितंबर 2026। (आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत जनपद में प्राप्त आवेदनों, बैंकों को प्रेषित आवेदनों, स्वीकृति एवं ऋण वितरण की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम युवा योजना के अंतर्गत जनपद का वार्षिक लक्ष्य 2,200 निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 1,874 आवेदन बैंकों को प्रेषित, 520 आवेदन स्वीकृत तथा 505 मामलों में ऋण वितरित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बैंकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों में अनावश्यक विलंब न हो तथा स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र ऋण वितरण कराते हुए युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से पात्र युवाओं को योजना का लाभ दिलाने तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागवार आवंटित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। सीएम युवा योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं प्रशिक्षण संस्थानों को कुल 6,600 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। संबंधित विभागों को पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण आवेदन कराते हुए आवेदनों की सूची एवं पंजीकरण संख्या उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने तथा अद्यतन प्रगति से नियमित अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत जनपद को 10 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष अब तक 04 प्राप्त हुए हैं जिसे संबंधित बैंकर्स को शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को योजना के अंतर्गत और आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp