Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं, ई-श्रम एवं डिजिटल लेबर चौक की सुविधाओं की दी गई जानकारी

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ना एवं पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अटंगी (कर्मा जगदीशपुर) में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रमिकों को नवीन श्रमिक पंजीकरण तथा पंजीकरण के नवीनीकरण (रिन्यूअल) की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं पात्रता के संबंध में भी अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के संबंध में श्रमिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। योजना के लाभ, पात्रता एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक के संबंध में भी जागरूक किया गया। श्रमिकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं, ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया तथा प्रोफाइल पूर्ण (प्रोफाइल कम्प्लीट) करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। अधिक से अधिक श्रमिकों को ऐप डाउनलोड कराकर डिजिटल लेबर चौक की सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से अपील की गई कि वे अपना पंजीकरण एवं प्रोफाइल संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp