

- कटेहरी विधायक एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी गण द्वारा उत्तर प्रदेश मातृ भूमि योजना जनसहभागिता की विकास गाथा नामक पंपलेट का अवलोकन किया गया
अंबेडकर नगर 11 सितंबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक दानकर्ता (कुल 10) द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में जनसहभागिता एवं प्रवासी/सक्षम नागरिकों के सहयोग से विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। योजना के माध्यम से दानदाताओं द्वारा अपने गांव, क्षेत्र एवं मातृभूमि के विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
अभी तक विभिन्न परियोजनाओं के लिए 10 दानदाताओं द्वारा कुल (लगभग ₹2.84 करोड़) की धनराशि दान के रूप में प्राप्त/प्रस्तावित है।
दान से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कम्युनिटी हॉल, लाइब्रेरी स्थापना, सोलर लाइट, पार्क एवं ओपन जिम, सूचना द्वार, आंगनबाड़ी केन्द्र में वाटर कूलर तथा डिजिटल लाइब्रेरी आदि शामिल हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए ₹59.97 लाख तथा कम्युनिटी हॉल के लिए ₹19.00 लाख का सहयोग श्री परमात्मा सिंह द्वारा दिया गया है। लाइब्रेरी स्थापना के लिए एनजीओ/समाज सेवा संस्था द्वारा ₹6.00 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
इसी प्रकार पार्क एवं ओपन जिम के लिए ₹200.00 लाख का महत्वपूर्ण सहयोग श्री शिवशंकर पाण्डेय द्वारा दिया गया है। इसके अतिरिक्त ₹5.00 लाख, आंगनबाड़ी वाटर कूलर के लिए ₹1.50 लाख, सोलर लाइट के लिए ₹0.60 लाख एवं ₹0.15 लाख, तथा डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ₹1.00 लाख की धनराशि विभिन्न दानदाताओं द्वारा प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने इस प्रकार के सामाजिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा गया कि जनसहभागिता से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, खेल एवं जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलती है। दानदाताओं का यह योगदान समाज के अन्य सक्षम वर्गों को भी जनहित के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रशासन ने सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनपद के विकास में इसी प्रकार निरंतर सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा की है।


अंबेडकरनगर में विकास कार्यों के








