Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

13 गोवंश पशुपालकों को किए गए सुपुर्द

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*(आशा भारती नेटवर्क)*
अंबेडकर नगर 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में गोवंश संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत आज कुल 13 गोवंश पशुपालकों को सुपुर्द किए गए।
विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के बरामदपुर लोहरा गोशाला में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद जी द्वारा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत 09 गोवंश पशुपालकों को सुपुर्द किए गए। इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय द्वारा बृहद गो संरक्षण केंद्र, खड़हरा, विकास खंड कटेहरी से 04 गोवंश पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिए गए।
इस प्रकार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आज कुल 13 गोवंश पशुपालकों को सुपुर्द किए गए। इस पहल का उद्देश्य गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ पशुपालकों को सहभागिता के माध्यम से आर्थिक एवं आजीविका संबंधी संबल प्रदान करना है।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान (दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक) के अंतर्गत जनपद के विभिन्न गौशालाओं से गोवंशों को सुपुर्दगी योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp