Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रवण धाम में 15 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया त्रिवेणी संगम घाट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

प्रभारी मंत्री जी द्वारा श्रवण धाम में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदेश स्तर पर जनहित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

Advertisement Box

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता में भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सम्पन्न

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 17 सितंबर 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद अंबेडकर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अपराह्न 7:00 बजे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्रवण धाम स्थित त्रिवेणी संगम घाट पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश राजभर द्वारा सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप देव पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्रवण धाम त्रिवेणी संगम घाट 15 हजार से अधिक दीपों की मनोहारी आभा से जगमगा उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य सहभागियों द्वारा किए गए दीप प्रज्ज्वलन से पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं उत्सवी वातावरण से आलोकित हो गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा सूचना विभाग द्वारा श्रवण धाम में लगाई गई प्रदेश स्तर पर जनहित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इसके उपरांत श्रवण धाम परिसर में ही माननीय प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इसी के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों पर भी वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता, सहभागिता एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल श्रवण धाम के साथ-साथ विकासखंड स्तर पर भी विभिन्न धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड जहांगीरगंज में ब्रह्मचारी बाबा, रामनगर में अहिरौली गोविंद साहब, अकबरपुर में निहाल दास बाबा कुटिया, बनगांव, भियांव में जगत देव बाबा, मालीपुर में झारखंड बाबा मंदिर, टांडा में महादेव डुहिया, भीटी में काली चौरा मंदिर एवं शिव मंदिर तथा बसखारी में हंसवर दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से जनपद में विभिन्न स्थलों पर 4 लाख 34 हजार 200 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद में सेवा, जनभागीदारी, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से आलोकित विभिन्न स्थलों ने सेवा संकल्प अभियान के उत्साह एवं जनसहभागिता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp