Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 443 जोड़ों का सामूहिक विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Advertisement Box

विभिन्न विवाह स्थलों पर विधि-विधान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ विवाह समारोह

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 26 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न निर्धारित विवाह स्थलों पर कुल 443 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
विकास खण्डवार आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड भीटी के राम जानकी मैरिज हॉल, भीटी में 40 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी, खंड विकास अधिकारी भीटी सहित अन्य अधिकारीगण एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उनके नवदांपत्य जीवन के शुभकामनाएं प्रदान की गई।
इसी प्रकार विकास खण्ड अकबरपुर एवं अकबरपुर नगर पालिका के संयुक्त आयोजन में जयश्री लॉन एंड गेस्ट हाउस पहितीपुर रोड शहजादपुर में 68 जोड़ों, विकास खण्ड बसखारी एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कार्यक्रम में पैराडाइज गार्डेन, कजरी का पोखरा, बरियावन में 42 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
इसी प्रकार विकास खण्ड भियांव के जगर देव बाबा मंदिर परिसर, बंदीपुर भियांव में 54 जोड़ों, तथा विकास खण्ड जहांगीरगंज, नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर एवं नगर पंचायत जहांगीरगंज के संयुक्त आयोजन में आदित्य मैरिज हॉल, तेन्दुआईकला, जहांगीरगंज में 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
विकास खण्ड जलालपुर एवं नगर पालिका जलालपुर के संयुक्त आयोजन में आर्या मैरिज लॉन, मालीपुर रोड, जलालपुर में 60 जोड़ों, विकास खण्ड कटेहरी में पूजा मैरिज हॉल, कटेहरी में 39 जोड़ों, विकास खण्ड रामनगर में श्याम वाटिका मैरिज लॉन में 43 जोड़ों तथा विकास खण्ड टाण्डा एवं नगर पालिका टाण्डा के संयुक्त आयोजन में मौर्या मैरिज लॉन, पुन्थर, टाण्डा में 42 जोड़ों का विवाह कराया गया।
इस प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 443 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹1,00,000 की धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत ₹21,000 की विवाह उपहार सामग्री, ₹15,000 आयोजन व्यवस्था हेतु तथा ₹64,000 की धनराशि विवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वर-वधुओं एवं उनके परिजनों ने प्रशासन द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp