Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर: बारिश एवं तेज हवा से गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाने में जुटा प्रशासन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर करा रहे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई

Advertisement Box

आवागमन सुचारु बनाए रखने एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

अंबेडकर नगर 26 सितंबर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवाओं के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा सड़कों एवं आवागमन वाले मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाने की कार्रवाई कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर सक्रिय रखते हुए मार्गों को यथाशीघ्र सुचारु कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखें तथा कहीं भी पेड़ गिरने, जलभराव अथवा आवागमन बाधित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp