इस न्यूज को सुनें
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के ब्लॉक भीटी में भारत जोड़ों न्याय यात्रा सेहरा जलालपुर से शुरू होकर स्वावलंबी इंटर कॉलेज रनीवां प्रांगण में स्थापित युग पुरुष धीरेंद्र मजूमदार,समाजसेवी पंडित लालता प्रसाद मिश्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित उदयराज मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश सचिव/आजमगढ़ प्रभारी मो०अनीस खां के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस मौक़े पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल,ब्लॉक अध्यक्ष शोमनाथ कन्नौजिया,देवमणि पाठक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगराम साहू,अनंत बहादुर सिंह,जिवलाल भारती,अनूप तिवारी,अरविंद कुमार,ओमप्रकाश यादव,शिवमूरत,नीरज,परशुराम वर्मा के अलावा दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।