भीटी,अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम पमौली में चंदा बिजली का देने के नाम पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राम लौट पुत्र स्व. बुधू निवासी पमौली थाना भीटी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी रंजित पुत्र पलक धारी विश्वकर्मा, अंकित पुत्र रंजीत, विकास पुत्र कर्म राज विश्वकर्मा व निखिल पुत्र नन्द कुमार विश्वकर्मा ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मना करने पर लाठी डंडे से मारने लगे। हल्ला-गोहार लगाने पर बीच बचाव में पहुंचे पुत्र देवेश व प्रवेश को भी विपक्षियों ने मारना शुरू कर दिया। गांव के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में रामलौट व उनके पुत्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज सीएचसी भीटी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना भीटी पर मु0अ0सं0 0235/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।








