Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रथम दिवस 230 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क औषधियों का वितरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Advertisement Box

आगामी 08 अक्टूबर तक चलेगा लेबर अड्डा, शहजादपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 06 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा निर्गत निर्देशों एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया के आदेश पर तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर जनपद के श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक “श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन लेबर अड्डा, शहजादपुर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में किया जा रहा है।
उक्त क्रम में सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर के निर्देशन में दिनांक 06 अक्टूबर को प्रथम दिवस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन एवं संचालन किया गया। शिविर में उपस्थित श्रमिकों, राहगीरों एवं उद्यमियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध करायी गयीं। शिविर में चीनी मिल के चिकित्सक डॉ. दूधनाथ वर्मा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अकबरपुर से डॉ. राम भगत, डॉ. शिवांगी सिंह, श्री अम्बेश कुमार, फार्मासिस्ट, श्री विकास वर्मा, एल.टी. एवं श्री छोटू, इंटर्न फार्मासिस्ट द्वारा सेवाएं प्रदान की गयीं। चिकित्सकीय दल द्वारा कुल 230 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) में पंजीयन एवं नवीनीकरण तथा ई-श्रम से संबंधित पेंशन योजनाओं के संबंध में उपस्थित श्रमिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। पात्र श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण भी कराया गया। इसके साथ ही श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार संबंधी सुविधाओं एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “उ.प्र. डिजिटल लेबर चौक” ऐप भी उनके मोबाइल फोन में इंस्टॉल कराया गया। शिविर में श्रम विभाग से सन्त पाल, सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारीगण, बलरामपुर चीनी मिल्स लि., यूनिट अकबरपुर से विपिन, उद्योग विभाग से नीरज सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अखिलेश पटेल, उद्यमी मित्र तथा श्री विनय वर्मा, सी.एम. फेलो सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर ने जनपद के समस्त श्रमिक बन्धुओं से अपील की है कि जो श्रमिक प्रथम दिवस 06 अक्टूबर को अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा सके हैं, वे दिनांक 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले शिविर में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियां प्राप्त कर सकते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp