Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर

Advertisement Box

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर एकसारा में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने आपसी विवाद के दौरान साड़ी से गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि होने की बात पुलिस ने बताई है।

जानकारी के अनुसार रमेश गौड़ पुत्र रमापति की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान रमेश गौड़ शराब के नशे में था।

इसी दौरान उसने कथित तौर पर साड़ी से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इब्राहिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई राम सिंगार पुत्र राम कुशल निवासी दहलवा,थाना गोसाईगंज,जनपद अयोध्या के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी रमेश गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका के तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

<span class=शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल">
आज फोकस में

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
आज फोकस में

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण
आज फोकस में

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती
आज फोकस में

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
आज फोकस में

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
आज फोकस में

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp