Written by
Asha Bharti News

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकरनगर 10 अक्टूबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न मूर्ति विसर्जन घाटों एवं निर्धारित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मूर्ति








