Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ने तक पहुंचाने के निर्देश

Advertisement Box

अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकरनगर 09 अक्टूबर 2026।
शासन के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारो, जन कल्याणकारी कार्यों एवं देश–प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत–2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से “दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक” संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद अंबेडकर नगर ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय,कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद,भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस पर जनपद में 419256 लाभार्थी परिवारों द्वारा 434200 दीप प्रज्वलित किए गए। रक्तदान शिविरों में 61 लोगों ने रक्तदान किया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 725 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। आंगन मिलन सेवा के तहत 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही।
इसी प्रकार, सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लगभग 20 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया तथा प्राप्त 748 आवेदनों में से 685 आवेदन स्वीकृत किए गए। जनपद की 812 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अभियान में जनप्रतिनिधियों और आमजन की अधिकाधिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने प्रधानमंत्री जी के देश एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा युवाओं, किसानों, जवानों, उद्योग आदि क्षेत्र में किए गए कार्यों धन्यवाद की ज्ञापित किया। कटेहरी विधायक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जन सामान्य तक सीधी एवं पारदर्शी ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नीतियों की सराहना की।
बैठक में समस्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

<span class=प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई">
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी
आज फोकस में

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल
आज फोकस में

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
आज फोकस में

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण
आज फोकस में

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती
आज फोकस में

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp