Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Author Image
Written by
Asha Bharti News
  • जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय, राजस्व कार्यों में छठा तथा दोनों के संयुक्त रैंकिंग में जनपद को मिला प्रथम स्थान
  • जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से मिली उल्लेखनीय सफलता

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 10 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी प्रशासनिक मार्गदर्शन में जनपद अम्बेडकरनगर ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासपरक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में द्वितीय स्थान, राजस्व कार्यों में छठा स्थान प्राप्त करने के साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, कार्यों की नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय समन्वय, जवाबदेही और कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को टीमवर्क, सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनपद के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए अपेक्षा की कि सभी विभाग इसी कार्यदक्षता, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें तथा विकास कार्यों को और गति प्रदान करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाएं।

Advertisement Box
समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई
आज फोकस में

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में की जनसुनवाई

<span class=जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन">
आज फोकस में

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में विकास एवं राजस्व कार्यों में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंबेडकरनगर: सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
आज फोकस में

अंबेडकरनगर: सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
आज फोकस में

शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी
आज फोकस में

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp