Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 09 अक्टूबर 2026।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो स्लॉट में दिनांक 07, 08, 09 अक्टूबर तथा 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के प्रथम स्लॉट के अंतिम दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

*विकास योजनाओं के प्रभावी नियोजन का आधार है जनगणना*

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए।

*डिजिटल माध्यमों से सटीक आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें*

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) को निर्धारित प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। शेष 28 फील्ड ट्रेनर्स को 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले द्वितीय स्लॉट में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रथम स्लॉट में प्रशिक्षित 60 फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

<span class=त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी">
आज फोकस में

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार: जिलाधिकारी

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल
आज फोकस में

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,बच्चों के सिर से उठा मां का साया,पुलिस ने भेजा जेल

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
आज फोकस में

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण
आज फोकस में

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती
आज फोकस में

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp