
- विशेष अभियान के तहत पात्र युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग करने के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 12 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु विशेष अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु उपस्थित रहीं।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं, महिलाओं तथा विवाह के उपरांत जनपद में आई उन पात्र महिलाओं, जिनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, को जागरूक करते हुए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करें।
उन्होंने बीएलए से संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं








