अंबेडकरनगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एवं विकसित भारत के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा लोहिया भवन अकबरपुर अम्बेडकरनगर में एक विशाल श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
सहायक श्रमायुक्त अम्बेडकरनगर ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए और उन्हें डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक किए। सहायक श्रमायुक्त अम्बेडकरनगर ने शिविर में श्रमिकों को निम्नलिखित प्रमुख बिन्दुओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिए जो निम्नवत है –
कल्याणकारी योजनाएं: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिए।
श्रमिक पंजीकरण: नए श्रमिकों का मौके पर ही नवीन पंजीयन किया गया और पुराने श्रमिकों को रिन्यूअल (नवीनीकरण) प्रक्रिया के बारे में अवगत कराए
ई-श्रम व पेंशन योजना: ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत आने वाली ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना’ (PM-SYM) की पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया समझाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के ई-श्रम कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान किए।
‘यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप’ पर रहा विशेष जोरशिविर के दौरान लेबर चौक पर उपस्थित श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में विशेष रूप से जागरूक किए:श्रमिकों को ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दिए।
मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।ऐप पर प्रोफाइल कम्प्लीट करने (पूरी प्रोफाइल भरने) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाये ताकि श्रमिकों को आसानी से रोजगार के अवसर मिल सकें।










