Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकरनगर: घर में घुसने से रोकने पर महिला की पीट-पीट कर हत्या

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • पुलिस ने आरोपी अजय निषाद को किया गिरफतार, आक्रोशित परिजनों ने एसपी को बुलाने की मांग

(आशा भारती नेटवर्क)
भीटी अंबेडकरनगर।भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सोमवार शाम घर में घुसने से रोकने पर एक महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मृतका की पहचान सुषमा उर्फ गुड़िया (पत्नी रामजस) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।

Advertisement Box

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी अजय निषाद पुत्र राजेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे सुषमा घर में अकेली थीं। इसी दौरान अजय निषाद के घर में घुसने की बात सामने आई। आरोप है कि सुषमा ने उसे अंदर आने से रोकने का प्रयास किया। इस पर वह भड़क गया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुषमा की मौत हो गई। हालांकि, घटना के पूरे हालात और हत्या की वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एसपी को मौके पर बुलाने की मांग

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर भीटी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरने समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp