
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र लोहिया भवन, अम्बेडकरनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा, आरसेटी, यूपी नेडा, उप श्रमायुक्त एंव अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा शिक्षित नवयुवक एवं नवयुवतियों बेरोजगारों को स्वालम्बी बनाने एवं रोजगार से आच्छादित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ यथा-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित पोषण योजना तथा एक जनपद एक व्यंजन योजना के बारे में क्षमता संवर्धन कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गयी। उक्त कार्यशाला में लगभग 250 नवयुवक एवं नवयुवतियों की उपस्थिति रही जिसमें से 185 युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित पोषण योजना तथा एक जनपद एक व्यंजन योजना में रजिस्ट्रेशन कराया गया।
उपरोक्त कार्यशाला का संचालन श्री अजय कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग एवं हरि प्रताप मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता मिथिलेश त्रिपाठी सह-संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश, उत्तर प्रदेश शिव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मण्डल, बंटी जायसवाल, रवि अग्रहरि, शत्रुघन सोनी एवं समस्त विभागों के कर्मचारी/अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम श्री संदीप कुमार केशरवानी, उपायुक्त उद्योग द्वारा सम्पन्न किया गया।










