Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने तीन मुकदमें दर्ज नदीम अहमद उर्फ बाबा की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। झाड़-फूंक के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाकर कथित तौर पर चोरी करने के मामले में अकबरपुर पुलिस ने नदीम अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी के खिलाफ जनपद के अकबरपुर, हंसवर और टांडा थानों में पहले से तीन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में हड़कंप मच गया है, जो कथित तौर पर झाड़-फूंक और अन्य तरीकों का सहारा लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रणविजय सिंह के साथ कांस्टेबल रामनरेश भारद्वाज, इसहाक खान, धनंजय यादव, अभिषेक तिवारी और तन्मय तिवारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
अपराध के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख
जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें अपराध नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अकबरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

<span class=झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार">
आज फोकस में

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp