Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों को लेकर परिवहन व्यवस्था सुव्यवस्थित करने को लेकर बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली आदि के दृष्टिगत सुव्यवस्थित एवं सुगम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने अहम कदम उठाए हैं।कार्यालयीन परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को कार्यालय कक्ष में बस, टैक्सी, ऑटो व ई-रिक्शा के सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्री वाहनों में निर्धारित किराया दर के अनुसार ही किराया लिया जाए। यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न की जाए।
सभी निजी बस, टैक्सी एवं ई-रिक्शा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने समस्त चालकों व परिचालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराकर सुरक्षित रखें। यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को त्योहार के दौरान भ्रमणशील रहकर सड़क सुरक्षा के निर्दिष्ट बिंदुओं पर नजर रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम को भी निर्देशित किया गया कि निगम की बसों की सड़क पर पार्किंग या अवैध ठहराव को प्रतिबंधित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि बसें निर्दिष्ट स्थान पर ही पार्क हों। इससे विशेषकर नगरीय क्षेत्रों एवं हाई-वेज पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।बैठक में यातायात निरीक्षक जय बहादुर यादव, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सिंह, अली कौसर, मुज्ज्मिल अब्बास (भारत बस सर्विस), राजा, नरसिंह यादव ट्रांसपोर्टर आदि उपस्थित रहे।

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार
आज फोकस में

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp