भीटी,अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) थाना भीटी क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भीटी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र दिनांक 12.10.2026 को दिया गया है।
प्रार्थिनी खुशबू पत्नी रूपेश चतुर्वेदी निवासी खजुरी चौबे का पुरा थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी रूपेश चतुर्वेदी पुत्र सिया राम निवासी पता उपरोक्त के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति रूपेश, ससुर सियाराम, सास शारदा, जेठ अखिलेश, जेठानी रिन्जू द्वारा पैसा व दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसी कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। वर्तमान में वह अपने पिता के घर में रह रही है। पीड़िता ने पति का मोबाइल नंबर 9984717147 और जेठ का नंबर 9792029225 भी तहरीर में दर्ज कराया है।
पीड़िता खुशबू ने थाना प्रभारी से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।









