Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के जीवन के संघर्षों सेवा समर्पण देश प्रेम और उनकी उपलब्धियां से हम सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेते हुए देश की सुरक्षा और विकास में अपना अहम किरदार निभाना होगा उक्त बातें पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से मुखातिब होते हुए प्रधानाचार्य अब्दुर्रहमान खान ने कही।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल न्यौरी में भारत के महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जयंती के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्री-केजी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाला उत्साह, उनकी कल्पनाशीलता और पोस्टर बनाने के प्रति उनकी रुचि देखते ही बनती थी। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से डॉ. कलाम जी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विशेष रूप से कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टर सराहनीय रहे। बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और उत्साह ने यह साबित किया कि उचित मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर विद्यार्थी अपनी कल्पनाओं को सुंदर और प्रेरणादायक रूप दे सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर आसिफ फारूकी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के जीवन, संघर्ष, समर्पण भाव को सभी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे बड़े सपने देखें, निरंतर मेहनत करें और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने वाले समस्त अभिभावक शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के मैनेजर ने कहा कि विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के समर्पण, सहयोग एवं जिम्मेदारीपूर्ण योगदान के बिना इस प्रतियोगिता का इतने सुचारु रूप से आयोजन संभव नहीं था।
विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह, मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

यूपी में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद, सीएम योगी ने की घोषणा
आज फोकस में

यूपी में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद, सीएम योगी ने की घोषणा

विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM-VVPAT की FLC प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
आज फोकस में

विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM-VVPAT की FLC प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित
आज फोकस में

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित

रमाबाई महाविद्यालय की छात्रा आम्रपाली राणा ने अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
आज फोकस में

रमाबाई महाविद्यालय की छात्रा आम्रपाली राणा ने अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था
आज फोकस में

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक उपलब्ध, उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास
आज फोकस में

मतगणना का वीडियो दो, वरना…’ चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी बात, भड़क गए जज साहब; कस के लगा दी क्लास

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp