
- तीन विवाह स्थलों पर विधि-विधान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुए समारोह, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 28 अक्टूबर 2026।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न विकास खंडों एवं नगरीय निकायों के पात्र लाभार्थियों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद में निर्धारित तीन विवाह स्थलों पर कुल 168 जोड़ों का विवाह विधि-विधान, हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
पैराडाइज गार्डन बरियावन में 54 जोड़ों का विवाह संपन्न
पैराडाइज गार्डन बरियावन अंबेडकरनगर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, माननीय प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, टांडा की पूर्व विधायक श्रीमती संजू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास खंड रामनगर, टांडा, बसखारी तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा एवं नगर पालिका परिषद टांडा के कुल 54 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
जयश्री मैरिज लॉन में 61 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जयश्री मैरिज लॉन, पहितीपुर रोड, अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर, ब्लॉक प्रमुख भीटी, ब्लॉक प्रमुख कटेहरी, नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर एवं जिला विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विकास खंड अकबरपुर, भीटी, कटेहरी तथा नगर पालिका परिषद अकबरपुर के कुल 61 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
जगरदेव बाबा सद्भावना लॉन में 53 जोड़ों का विवाह संपन्न
जगरदेव बाबा सद्भावना लॉन मैरिज हॉल, बंदीपुर, भियांव में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख भियांव एवं जलालपुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विकास खंड जहांगीरगंज, भियांव, जलालपुर तथा नगर पंचायत जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर एवं नगर पालिका परिषद जलालपुर के कुल 53 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹1,00,000 की धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत ₹21,000 की विवाह उपहार सामग्री, ₹15,000 आयोजन व्यवस्था तथा ₹64,000 की धनराशि विवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है। योजना का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।
सभी विवाह स्थलों पर आयोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रमों में बारातियों एवं अतिथियों के लिए भोजन एवं जलपान की बेहतर व्यवस्था रही। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस प्रकार जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 168 जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के








