
(आशा भारती नेटवर्क)
अकबरपुर,अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में पुलिस ने बुधवार को एक दुकान से करीब साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक पदार्थ जब्त किया। पुलिस ने दुकान संचालक सूरज पुत्र उमेश चंद्र को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर को थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत बरियावन बाजार में सूरज पुत्र उमेश चन्द्र की दुकान में रखे लगभग साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक पदार्थ को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। साथ ही सूरज उपरोक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि थाना स्थानीय पर विस्फोटक पदार्थों से सम्बन्धित अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर कानून-व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।





साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक








