इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व जनपद के दौरे पर आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंबेडकर नगर जनपद की विकास के लिए 21अरब 21 करोड़ रुपए की 4977 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सहित दो निजी औद्योगिक परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा पर प्रशांत व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा है कि मख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिस प्रकार से जनपद की विकास के लिए सरकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास और दो निजी औद्योगिक परियोजनाओं की सौगात दी है है वह जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि विकास के क्षेत्र में यह जनपद जितना पिछड़ा था उतना ही तीव्र गति से विकास की पहिया को घुमाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने किया है। कहा कि जनपद में होने वाली 6 हजार करोड़ रुपए का निवेश से हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से जनपद के युवाओं को घर में ही रोजगार मिल सकेगा। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही जनपद,प्रदेश और देश का विकास तीव्र गति से करने में सक्षम है।विपक्षी दलों की सरकार में विकास के नाम पर केवल लूट घसोट था।
लोक सभा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश जिस तरह से विकास कर विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है उसी तरह से प्रदेश भी मोदी के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास कर रहा है।आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश देश का सबसे विकसित प्रदेश बन जायेगा।प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और ऐतिहासिक विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।कहा कि सम्मानित जनता इस बार मुझे भाजपा प्रत्याशी के रूप में पुनः आशिर्वाद देकर जीत दिलायेगी और अंबेडकर नगर लोक सभा सीट देश की विकास के लिए मोदी को अर्पित करेगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भी जनपद को मिले अरबों रुपयों की हजारों परियोजनाओं पर खुशी व्यक्त किया है।