(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज ए०आर०टी०ओ० की अध्यक्षता में ए०आर०टी०ओ० ऑफिस अंबेडकरनगर में सी०एम०युवा की कार्यशाला की गयी। कार्यशाला में ई-रिक्शा डीलर्स को बेरोजगारों को स्वावलम्बी बनाने एवं रोजगार से आच्छादित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सी०एम०युवा योजना के बारे में सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी, जिसमें यह भी अनुरोध किया गया कि आगामी त्योहारों में जनपदवासियों द्वारा जो भी ई-रिक्शा / कामर्शियल वाहन की खरीददारी की जाय उसे ई रिक्शा डीलर्स द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत आच्छादित कराया जाय, जिससे जनपद की प्रगति में बढ़ोत्तरी हो सके। उपरोक्त कार्यशाला में ए०आर०टी०ओ० सुरेन्द्र कुमार सिंह यादव, सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार शर्मा, लगभग 20 से अधिक ई-रिक्शा डीलर्स एवं ए०आर०टी०ओ० कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


मुख्यमंत्री युवा कार्यशाला का आयोजन">









