Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदार पटेल जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 29 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

Advertisement Box

 इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे समस्त विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन संकलन। 11 बजे कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी होगी। दोपहर 12 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण और अपराह्न 01 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण किया जाएगा।
दोपहर 02 बजे बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, 03 बजे बीएन इंटर कॉलेज में सरदार पटेल के जीवन एवं कृतित्व पर क्विज प्रतियोगिता तथा सायं 04 बजे बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सायं 06 बजे सों-एकलव्य स्टेडियम में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp