
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से दिनांक 10 नवम्बर 2026 को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधानसभावार निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं में जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधानसभावार प्रतियोगिता आयोजित करने वाले विद्यालयों का विवरण निम्नवत है—
1. अकबरपुर विधानसभा – सती प्रसाद इंटर कॉलेज, बनगाँव डिहवा एवं पतिराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज, दुल्लापुर।
2. कटेहरी विधानसभा – जनता इंटर कॉलेज, महरुआ गोला।
3. जलालपुर विधानसभा – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जलालपुर एवं बालिका इंटर कॉलेज साधना धाम, बेगीकोल।
4. आलापुर विधानसभा – चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर एवं राजकीय हाईस्कूल, रानीमऊ।
5. टांडा विधानसभा – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टांडा एवं मिश्री लाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, टांडा।
इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा मतदाताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, ताकि भावी मतदाता भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभा सकें।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2026 तक निरंतर किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के नोडल शिक्षकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग अंबेडकर नगर।


माध्यमिक विद्यालयों में निबंध एवं








