Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कई प्रदेशों के क्रिकेट खिलाड़ियों की हुई नीलामी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

335 खिलाड़ियों में से 135 खिलाड़ियों की नहीं हुई नीलामी

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर। प्रीमियर लीग न्यौरी सीजन 3 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार को आनंद मैरिज लॉन दुल्हूपुर में संपन्न हुई।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग न्यौरी सीजन 3 की नीलामी में अयोध्या के क्रिकेट खिलाड़ी शिवम यादव यादव को अपनी टीम में लेने के लिए सभी 10 दस टीमों के मालिकों बढ़ चढ़ कर बोली लगाई शिवम यादव को अपनी टीम में लेने के लिए सभी मालिकों में होड़ लगी रही अंत में अयोध्या स्ट्राइकर के मालिक सौरभ यादव ने सबसे ज्यादा एक लाख तीस हजार रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में लिया। क्रिकेट खिलाड़ी राज निषाद नोएडा को भी अपनी टीम में लेने के लिए सभी टीम मालिकों ने निरंतर बोली लगाई परंतु अंत में इन्वेशन पब्लिक स्कूल न्यौरी टीम के मालिक एहसन फारूकी ने सबसे ज्यादा एक लाख 5 हज़ार की बोली लगाकर अपनी टीम में लिया। क्रिकेट खिलाड़ी अजीत यादव को भी अपनी टीम में लेने के लिए सभी टीम मालिकों ने निरन्तर बोली लगाई पर अंत में गोरखपुर नवाब टीम के मालिक मनीष निषाद ने सबसे ज़्यादा एक लाख दस हज़ार रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में लिया।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग सीज़न 3 की नीलामी में उत्तर प्रदेश सहित देश के कई प्रदेशों के क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 335 खिलाड़ियों में से लगभग 200 खिलाड़ियों की बोली लगाकर नीलामी हुई। आज की नीलामी में 135 खिलाड़ी नहीं बिक सके।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग न्यौरी सीजन 3 के आयोजनकर्ता पूर्व क्रिकेटर फैयाज़ फारूकी ने कहा कि जो खिलाड़ी आज नहीं बिक सके हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग का सफल संचालन इन्वेशन पब्लिक स्कूल के मैनेजर एहसान फ़ारूक़ी ने किया।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग न्यौरी सीजन 3 के नीलामी के अवसर पर सभी 10 टीमों के मालिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता फैयाज़ फारूकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग न्यौरी के आयोजनकर्ता पूर्व क्रिकेटर फैयाज़ फारूकी, अब्दुल माबूद फारुकी, क़ासिम फारूकी, राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बन सिंह,विवेक तिवारी उर्फ बंटी तिवारी, समाजसेवी मुदस्सिर खालिद फारुकी,नरेंद्र यादव, डॉ आसिम अबूजर फारुकी,एकेडमी के हेड कोच राहुल सिंह,प्रिस यादव सहित सभी एकेडमी खिलाड़ियों का नीलामी में विशेष सहयोग रहा।

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन
आज फोकस में

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp