Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बृजभूषण शरण सिंह क्यों रोने लगे? मंच पर भावुक हुए, कपड़े से आंसू पोछे; कथावाचक बोले- मैं तो दबंग समझता था

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

गोंडा: भाजपा के कद्दावर बृजभूषण शरण सिंह का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है. गोंडा में आयोजित हनुमंत कथा में विजय कौशल महाराज की कथा सुनने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे।

Advertisement Box

कथावचक की हनुमंत कथा के दौरान बृजभूषण सिंह भावुक हो गए और वह कथा सुनने के दौरान फूट-फूटकर रोते हुए आंसू पोछते हुए नजर आए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कथावाचक महाराज ने कहा कि मैं तो दबंग और रौब वाला समझता था, लेकिन आप तो विनम्र, शीलवान, मधुर भाषण देने वाले हैं।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा कि ​हम लोगों का परम सौभाग्य है कि गोंडा शहर में हनुमान जी की कथा हो रही है। उन्होंने कहा की जो व्यास गद्दी पर विराजमान हैं विजय कौशल जी, इनकी कथा मैं पहले सुन चुका हूं. जिस तरह शब्दों पर आपकी पकड़ है, विषय पर आपकी पकड़ है, अध्ययन है और जो कथा कहने का तरीका है वह अद्भुत है. ​प्रदेश में बहुत से कथावाचक हैं लेकिन कथा गायब हो चुकी है. मैं किसी की निंदा नहीं कर रहा हूं।

उन्होने आगे जोड़ा की हनुमान जी कलयुग के देवता हैं राम जी हनुमान जी को सौंप करके गए हैं और हनुमंत कथा गोस्वामी तुलसीदास जी ने जो हनुमान चालीसा में लिखा है विस्तार से गुरुदेव बताएंगे. लेकिन केवल एक लाइन अगर आदमी उसको अपने चित्त में उतार ले क्योंकि उतारना बड़ा कठिन है. लोग गहराई में जाना ही नहीं चाहते हैं. वो ऐसी कथा चाहते हैं जिसमें हो-हल्ला होता रहे ताली बजती रहे ​और मेरे माध्यम से जहां तक मेरी आवाज पहुंचे. हम उनसे यही कहना चाहते हैं कि कथा तो आपने बहुत सुना लेकिन आकर विजय कौशल जी की कथा को सुनिए.

कथावाचक महाराज ने जमकर की तारीफ
वहीं कथावाचक विजय कौशल जी महाराज ने मंच से बृजभूषण सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कह व्यक्ति दूर से कैसा होता है और निकट से कैसा होता है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. जब तक भेंट नहीं होती है. हम लोग सुनते थे बड़े दबंग हैं, बड़े रौब वाले हैं इतना विनम्र, इतना शीलवान, इतना मधुर भाषण देने वाले अगर ये दबदबे वाले होंगे तो फिर शास्त्र बदलना पड़ेगा. शास्त्र का नियम बदलना पड़ेगा ​बड़ी कृपा हुई आप प्रथम दिन आए. हालांकि प्रथम दिन ऐसा ही होता है और इनको बहुत उत्साह मिलेगा आप आशीर्वाद देकर जाइए।

विजय कौशल ने कहा की मैं न्योता दे रहा हूं. कभी आइए वृंदावन तो मुझे तो अच्छा लगेगा ही लेकिन आश्रम में आकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा. आश्रम आपको अलग प्रकार का दिखाई देगा. जैसे द्वापर-त्रेता युग में आश्रम की कल्पना का शास्त्रों में हम लोग पढ़ते हैं. लगभग-लगभग वही दृश्य आपको दिखाई देगा. ​हमारी व्यास पीठ और हम सब बहुत गौरवान्वित हैं, गदगद हैं आनंदित हैं. आपका आशीर्वाद पूरे आयोजन समिति को मिला आपकी पूरी टीम आपके सभी सहयोगियों को बार-बार, बार-बार व्यास पीठ को प्रणाम अभिवादन….!

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी बैनामें को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन
आज फोकस में

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ समापन

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp