
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान संवाद” (संविधान पर संवाद) संवैधानिक साक्षरता अभियान के अंर्तगत जनपद के समस्त विद्यालय (राजकीय एवं निजी) जिसमें कक्षा 09 से 12 तक की कक्षायें संचालित की जाती हैं ऐसे प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से एक लीगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना स्थायी रूप से की गयी है एवं एक शिक्षक को उपरोक्त हेतु नोडल नामित किया गया है तथा इसी कम में जनपद के विद्यालयों में दिनांक 25.11.2026 तक जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के न्यायिक अधिकारीगण एवं पी०एल०वी० द्वारा प्रातः प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालयों में विजिट करते हुये बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया।
उपरोक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 26.11.2026 को जनपद के सेंट पीटर्स इण्टर कालेज में मुख्य कार्यक्रम के रूप में श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण तथा छात्रों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया जिसमें 700 से अधिक छात्रों ने तथा जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त विद्यालयों में भी जिला विद्यालय निरीक्षक के समन्वय से प्रत्येक विद्यालय से नामित नोडल अधिकारी/शिक्षक द्वारा अपने अपने विद्यालयों के छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा इसी क्रम में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में भी चन्द्रोदय कुमार, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेकरनगर द्वारा बताया गया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज कराया जायेगा।











