Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वीबी–जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अंबेडकरनगर 26 नवम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीबी–जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने माह अक्टूबर एवं नवंबर में योजना के अंतर्गत सृजित मानव दिवसों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए मानव दिवसों के सृजन में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करें।
जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थियों को अनुमन्य सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कैटल शेड, फार्म पोंड, गोट शेड, पिगरी शेड एवं पोल्ट्री शेड आदि के निर्माण कार्यों में विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों में योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा खेल मैदानों के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीसी वीबी जी राम जी, पीडी डीआरडीए, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp