Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट: शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

Author Image
Written by
Bureau Report

अंबेडकर नगर, 12 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क)
महाशिवरात्रि, पवित्र रमजान माह एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा समिति के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश हैं कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह फैलाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक के दौरान विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों की निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख मंदिरों के प्रवेश एवं विकास द्वारा पर फिसलने ना हो उसके लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा के सभी व्यवस्था करने चेंजिंग रूम बनाए जाने एवं सभी स्थलों पर बेहतर साफ सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थानेवार एवं तहसीलवार समस्त संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों से उक्त त्योहारो से संबंधित तैयारियो की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को महाशिवरात्रि, रमजान माह एवं होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp