Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृक्षारोपण लक्ष्य निर्धारण एवं तमसा पुनरुद्धार योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

*जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण समितियों की संयुक्त बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व एनजीटी प्रकरणों पर चर्चा*

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 25 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) दिनांक 24 फरवरी को देर शाम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले वृक्षारोपण में अन्य विभाग को आवंटित लक्ष्य-2100530 से डॉ उमेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग अम्बेडकर नगर द्वारा समस्त कार्यदायी विभागों को अवगत कराया गया एवं वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन करते हुए कार्ययोजना तैयार कर वन विभाग प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
जिला गंगा संरक्षण समिति में जिला परियोजना अधिकारी सत्यम श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि तमसा पुनरुद्धार योजना के स्थालीय निरीक्षण हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की टीम तमसा से लगे सभी तहसीलों 25 से 27 फरवरी के मध्य स्थलीय निरीक्षण करेगी । उक्त के अतिरिक्त माननीय एनजीटी में चल रहे आए संख्या 406 एवं 488 के संबंध में भी चर्चा की गई।
जिला पर्यावरण समिति के संबंध में शुभम सिंह, जेआरएफ जिला पर्यावरण समिति द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल -2016 के क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त केशव प्रसाद श्रीवास्तव, सदस्य जिला पर्यावरण समिति द्वारा स्थनीय समस्या से समिति को अवगत कराया गया जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp