Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वरिष्ठ सपा नेता गोपी नाथ वर्मा का निधन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर रात हुई मृत्यु,सपा में शोक की लहर

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और टांडा के पूर्व विधायक गोपी नाथ वर्मा का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है।
गोपी नाथ वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता पार्टी से की थी। 1980 में उन्होंने टांडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और मात्र 52 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल कर विधायक बने। बाद में वे समाजवादी विचारधारा से जुड़े और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी में उन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। उनके अनुभव और रणनीतिक कौशल ने पार्टी को कई चुनावों में लाभ पहुंचाया।

उनके निधन पर पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, सांसद लालजी वर्मा तथा पूर्व मंत्री/ अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, शंखलाल मांझी, पूर्व एमएलसी हीरा लाल यादव और जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोपी नाथ वर्मा को संगठन का मजबूत स्तंभ बताया और उनके योगदान को याद किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 01 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp