Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता कार्यों में लाएं तेजी, ग्राम पंचायतों में नियमित साफ–सफाई सुनिश्चित करें”– जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 06 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज–2 के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों की जियोटैगिंग प्रगति, लाभार्थी आवेदनों के निस्तारण, रेट्रोफिटिंग कार्यों, सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता, आरआरसी सेंटरों के संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ओडीएफ प्लस गतिविधियों की प्रगति का ब्लॉकवार समीक्षा की। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए/जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज वन (2014 से 2021) के अंतर्गत कुल 294933 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस–2 के अंतर्गत वर्ष 2021 से 2022 तक अब तक कुल 62959 लाभार्थियों का व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के खातों में शौचालय निर्माण हेतु प्रथम एवं द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी जा चुकी है, उनके शौचालय निर्माण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन अवश्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज–2 के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय हेतु अवशेष सभी आवेदनों का आगामी 7 दिवस के भीतर सत्यापन कराते हुए उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों का मानदेय शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जबकि जो शौचालय संचालित नहीं हैं, उनके संबंध में मानदेय भुगतान न किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि समस्त आरआरसी का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा सभी ग्राम पंचायतों में नियमित और बेहतर साफ–सफाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने चिन्हित 500 ग्राम पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाला पेंटिंग एवं पोषण वाटिका से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा नियमित प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर युवाओं ने जिले का नाम किया रोशन
आज फोकस में

यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर युवाओं ने जिले का नाम किया रोशन

पेट्रोल डीजल की नहीं है कमी,आपूर्ति सामान्य
आज फोकस में

पेट्रोल डीजल की नहीं है कमी,आपूर्ति सामान्य

हमदर्द कबीला एसोसिएसन ने गरीब परिवारों के बीच रमजान किट किया वितरण
आज फोकस में

हमदर्द कबीला एसोसिएसन ने गरीब परिवारों के बीच रमजान किट किया वितरण

<span class=स्वच्छता कार्यों में लाएं तेजी, ग्राम पंचायतों में नियमित साफ–सफाई सुनिश्चित करें”– जिलाधिकारी">
आज फोकस में

स्वच्छता कार्यों में लाएं तेजी, ग्राम पंचायतों में नियमित साफ–सफाई सुनिश्चित करें”– जिलाधिकारी

गौशाला प्रकरण में ग्राम प्रधान की प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियों पर रोक, अंतिम जांच के आदेश
आज फोकस में

गौशाला प्रकरण में ग्राम प्रधान की प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियों पर रोक, अंतिम जांच के आदेश

दो बाइकों की भीषण टक्कर,एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल
आज फोकस में

दो बाइकों की भीषण टक्कर,एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 07 मार्च 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp